सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।
कक्षा 7 विज्ञान वार्षिक मूल्यांकन मार्च- 2026
Class 7th Science Annual Assessment March- 2026
वार्षिक आकलन (परीक्षा ) मार्च 2026
कक्षा सातवीं विज्ञान - वार्षिक परीक्षा - 2025–26
विद्यार्थी नाम------------------- रोल. न.------------
Class – 7 Subject - Science
समय: 2.30 घंटे/ 150 मिनट पूर्णांक (Maximum Marks): 80
-----------------------------------------------------------------------------
निर्देश: 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
2. प्रश्न संख्या 1 से 25 तक प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। प्रश्न संख्या 26 से 31
तक प्रत्येक प्रश्न दो अंक, प्रश्न संख्या 32 से 37 तक प्रत्येक प्रश्न तीन अंक तथा
प्रश्न संख्या 38 से 42 तक प्रत्येक प्रश्न पांच अंक का है।
Instructions:
1. All questions are compulsory.
2. Question numbers 1 to 25 are of 1 mark each, question numbers
26 to 31 are of two marks each, question number 32 to 37 are of
3 marks each and question number 38 to 42 are of 5 marks each.
भाग (खंड) - क (एक अंकीय प्रश्न) | Section A (1 Mark Questions)
प्रश्न 1: प्रकाश संश्लेषण क्रिया के दौरान कौनसी गैस मुक्त होती है?
Which gas is released during photosynthesis?
(A) कार्बन डाइऑक्साइड (B) ऑक्सीजन
(C) नाइट्रोजन (D) कोई नहीं
उत्तर: (B) ऑक्सीजन
प्रश्न 2: मानव का प्रमुख उत्सर्जन अंग है: The main excretory organ of humans is:
(1) फेफड़े / Lungs (2) वृक्क (Kidney)
(3) मूत्रनलिका / Ureter (4) मूत्राशय / Urinary bladder
उत्तर: (2) वृक्क (Kidney)
प्रश्न 3: प्रयोगशाला तापमापी की परास होती है:
The range of a laboratory thermometer is:
(A) 00 C से 1000 C / 00 C to 1000 C
(B) 100 C से 1000 C / 100 C to 1000 C
(C) -100 C से 1100 C / -100 C to 1100 C
(D) 00 C से 1100 C / 00 C to 1100 C
उत्तर: (C) -100 C से 1100 C / -100 C to 1100 C
प्रश्न 4: निम्न में से एक प्राकृतिक सूचक है? Which of the following is a natural indicator?
(क) हल्दी / Turmeric
(ख) फिनॉलफप्थेलीन / Phenolphthalein
(ग) मिथाइल ब्लु / Methyl blue
(घ) मिथाइल ऑरेंज /Methyl orange
उत्तर: (क) हल्दी / Turmeric
प्रश्न 5: जनक जीव के शरीर के किसी भी भाग से नया जीव पैदा होता है,
ऐसा जनन कहलाता है:
Reproduction where a new organism is produced from any part
of the parent organism's body is called :
(क) मुकुलन / Budding
(ख) विखंडन / Fragmentation
(ग) कायिक प्रवर्धन (Vegetative propagation)
(घ) बीजाणुओं द्वारा प्रजनन/Reproduction by spores
उत्तर: (ग) कायिक प्रवर्धन (Vegetative propagation)
प्रश्न 6: चाल का मूल मात्रक है: The basic unit of speed is:
(क) m/s (ख) Km/h
(ग) Km/min (घ) m/h
उत्तर: (क) m/s
प्रश्न 7: एक मृतजीवी कवक का उदाहरण है: An example of a saprophytic fungus is:
(क) लाइकेन / Lichen (ख) जीवाणु / Bacteria
(ग) यीस्ट / Yeast (घ) अमरबेल/ Cuscuta
उत्तर: (ग) यीस्ट / Yeast
प्रश्न 8 : लोहे को जंग से बचाने के लिये उस पर किस धातु की परत चढ़ाई जाती है?
Which metal coating is applied to iron to protect it from rusting?
(क) तांबा की / Copper (ख) जिंक की / Zinc
(ग) चांदी की / Silver (घ) कार्बन की / Carbon
उत्तर: (ख) जिंक की / Zinc
प्रश्न 9 : निम्न में कौन-सा ऊष्मा का चालक है?
Which of the following is a conductor of heat?
(क) लकड़ी / Wood (ख) प्लास्टिक / Plastic
(ग) लोहा / Iron (घ) रबड़ / Rubber
उत्तर: (ग) लोहा (Iron)
प्रश्न 10 : जैव निम्नीकरणीय प्रदूषक का उदाहरण है?
Example of a biodegradable pollutant?
(क) प्लास्टिक / Plastic (ख) धातुएँ / Metals
(ग) डीडीटी / D D T (घ) पत्तियाँ / Leaves
उत्तर: (घ) पत्तियाँ / Leaves
प्रश्न 11 : रक्त का लाल रंग किस वर्णक के कारण होता है?
Red color of blood is due to:
(क) प्लाज्मा / Plasma (ख) हीमोग्लोबीन / Haemoglobin
(ग) प्लेटलेट्स / Platelets (घ) श्वेत रक्त कोशिकाएं / White blood cells
उत्तर: (ख) हीमोग्लोबीन / Haemoglobin
प्रश्न 12 : रंध्र पाये जाते है? Stomata are found in:
(क) जड़ में / Root (ख) तनें में / Stem
(ग) पत्ते में / Leaf (घ) पुष्प में / Flower
उत्तर: (ग) पत्ते में / Leaf
प्रश्न 13 : मानव शरीर की सबसे बड़ी पाचक ग्रंथि कौनसी है? Largest digestive gland?
(क) अग्न्याशय / Pancreas (ख) Salivary gland / लाला ग्रंथि
(ग) यकृत / Liver (घ) पीयूष ग्रंथि / Pituitary
उत्तर: (ग) यकृत / Liver
प्रश्न 14 : ऊष्मा प्रवाहित होती है: Heat flows:
(क) ठंडी वस्तु से गर्म वस्तु की ओर / From cold object to hot object
(ख) गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर / From hot object to cold object
(ग) क और ख दोनों से / Both A and B
(घ) कोई नहीं / None
उत्तर: (ख) गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर / From hot object to cold object
प्रश्न 15 : सिरके में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
Which acid is found in vinegar?
(क) फॉर्मिक अम्ल / Formic acid (ख) सिट्रिक अम्ल / Citric acid
(ग) टार्टरिक अम्ल / Tartaric acid (घ) ऐसीटिक अम्ल / Acetic acid
उत्तर: (घ) ऐसीटिक अम्ल / Acetic acid
प्रश्न 16 : लोहे पर जंग लगना किस परिवर्तन का उदाहरण है?
Rusting of Iron is an example of which change ?
(क) भौतिक परिवर्तन / Physical change
(ख) रासायनिक परिवर्तन / Chemical change
(ग) क और ख दोनों से / Both A and B
(घ) कोई नहीं / None
उत्तर: (ख) रासायनिक परिवर्तन / Chemical change
प्रश्न 17 : मेंढक के श्वसन अंग है? Respiratory organs of a frog?
(क) गलफड़े / Gills (ख) त्वचा / Skin
(ग) फेफड़े / Lungs (घ) त्वचा व फेफड़े दोनों /Both skin and lungs
उत्तर: (घ) त्वचा व फेफड़े दोनों /Both skin and lungs
प्रश्न 18 : हृदय की धड़कन मापने के लिये डॉक्टर कौनसे यंत्र का उपयोग करता है?
Which instrument does a doctor use to measure the heartbeat?
(क) थर्मामीटर / Thermometer
(ख) स्टेथोस्कोप (Stethoscope)
(ग) माइक्रोस्कोप / Microscope
(घ) दूरबीन (टेलीस्कोप) / Telescope
उत्तर: (ख) स्टेथोस्कोप (Stethoscope)
प्रश्न 19 : विद्युत घंटी विद्युत धारा के किस प्रभाव पर कार्य करती है?
On which effect of electric current does an electric bell work?
(क) विद्युत धारा का तापीय प्रभाव / Heating effect of current
(ख) विद्युत धारा का रासायनिक प्रभाव / Chemical effect of current
(ग) विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव/ Magnetic effect of current
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं / None of above
उत्तर: (ग) विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव / Magnetic effect of current
प्रश्न 20 : वाहनों में पश्च दर्पण के रूप में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
Which mirror is used as rear view mirror in vehicles?
(क) समतल दर्पण / Plane mirror (ख) उत्तल दर्पण / Convex mirror
(ग) अवतल दर्पण / Concave mirror (घ) उपरोक्त सभी / All of above
उत्तर: (ख) उत्तल दर्पण / Convex mirror
प्रश्न 21 : वनों को हरे फेफड़े कहते है। सत्य / असत्य
Forests are called green lungs. True / False
उत्तर: सत्य (True)
प्रश्न 22 : जल को रोगाणु मुक्त करने के लिये क्लोरीन व ओजोन का
उपयोग किया जाता है। सत्य / असत्य
Chemical substances like Chlorine and ozone are used to
disinfect water. True / False
उत्तर: सत्य (True)
प्रश्न 23 : ओडोमीटर (पथमापी) वाहन द्वारा तय की गई चाल को मापता है। सत्य / असत्य
An Odometer measures the speed covered by a vehicle. True / False
(Note : It is actually measures distance)
उत्तर: असत्य (False) (यह दूरी मापता है)
प्रश्न 24 : उबलते हुए पानी का ताप ______ तापमापी से नहीं मापा जा सकता है।
उत्तर: डॉक्टरी (Clinical)
प्रश्न 25 : कीटों को पकड़कर अपना भोजन बनाने वाले पादप को ______ कहते है।
उत्तर: कीटभक्षी (Insectivorous)
भाग - ख (अति लघुउत्तरात्मक प्रश्न) - (2 अंक प्रत्येक)
प्रश्न 26. पित्त कहाँ बनता है? यह भोजन के किस घटक का पाचन करता है?
Where is bile produced? Which components of food does it help digest?
उत्तर: पित्त रस यकृत (Liver) में बनता है। यह भोजन के वसा (Fats) घटक के पाचन में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रश्न 27. ऊष्मा चालक व ऊष्मारोधी पदार्थों के दो-दो उदाहरण लिखो?
Write two examples each of conductors and insulators of heat?
उत्तर:
प्रश्न 28. यदि रक्त में पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) नहीं होगें तो क्या होगा?
What will happen if there are no platelets in the blood?
उत्तर: यदि रक्त में प्लेटलेट्स नहीं होंगे, तो चोट लगने पर रक्त का थक्का नहीं जमेगा
और शरीर से अत्यधिक खून बह जाएगा।
प्रश्न 29. बीजों के प्रकीर्णन की किन्ही दो विधियों के नाम लिखो।
Name any two methods of seeds dispersal.
उत्तर: 1. हवा द्वारा 2. पानी द्वारा (या जंतुओं द्वारा)।
प्रश्न 30. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 120 Km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय
करने में 4 घंटे लती हैं। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात करों।
The distance between two stations is 120 Km. A train takes 4
hours to cover this distance. calculate the speed of the train..
उत्तर: दूरी = 120 Km ,
समय = 4 घंटे
चाल = दूरी / समय
चाल = 120/4
=30 किमी/घंटा। उत्तर
प्रश्न 31. वनों के कोई दो लाभ लिखो? Write any two benefits of forests?
उत्तर: 1. वन ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा शुद्ध करते हैं।
2. ये मृदा अपरदन (Soil Erosion) को रोकते हैं।
भाग - ग (लघुउत्तरात्मक प्रश्न: 32-37) (प्रत्येक 3 अंक का है)
प्रश्न 32: आप पौधे की पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करोगे?
How would you test for the presence of starch in a leaf ?
उत्तर: पत्ती में मण्ड की उपस्थिति का परीक्षण करना-
एक ऐसे पौधे का चयन करते हैं जो कुछ घंटे से सूर्य के प्रकाश में रखा गया हो।
एक स्वस्थ पत्ती लेकर उसे स्प्रिट से भरी परखनली में रखते हैं।
अब इस स्प्रिट से भरी परखनली को जलयुक्त बीकर में रखते हैं।।
बीकर को तिपाई स्टैण्ड पर रखकर तब तक गर्म करते हैं जब तक परखनली में
रची पत्ती का सारा हरा रंग स्प्रिट में न घुल जाए।
अब रंगहीन पत्ती को निकाल कर एक वाचग्लास में रख लेते हैं।
पत्ती पर दो-तीन बूंदें आयोडीन विलयन की डालते हैं।
पत्ती का रंग नीला-काला हो जाता है।
पत्ती का नीला-काला होना मण्ड की उपस्थिति की पुष्टि करता है।
प्रश्न 33. मानव उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइये?
उत्तर:
प्रश्न 34. परागण किसे कहते है? इसके प्रकारों का वर्णन करो?
उत्तर: परागण : परागकणों का परागकोश से पुष्प के वर्तिकाग्र तक स्थानांतरण परागण कहलाता है।
प्रकार:
1. स्व-परागण: जब परागकण उसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर गिरते हैं।
2. पर-परागण: जब परागकण उसी प्रजाति के दूसरे पुष्प के वर्तिकाग्र पर गिरते हैं।
प्रश्न 35. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं? वर्णन करो ।
How are crystals of copper sulphate made ? Describe the process.
उत्तर: कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाने की विधि (क्रिस्टलीकरण) :
कॉपर सल्फेट के शुद्ध और बड़े आकार के क्रिस्टल प्राप्त करने की प्रक्रिया को क्रिस्टलीकरण
(Crystallization) कहा जाता है। यह एक भौतिक परिवर्तन है ।
इसकी चरणबद्ध विधि इस प्रकार है:
पानी गरम करना: एक बीकर में लगभग एक कप पानी लें और उसमें तनु सल्फ्यूरिक
अम्ल (H2SO4) की कुछ बूंदें डालें। पानी को तब तक गरम करें जब तक वह उबलना शुरू न कर दे ।
चूर्ण घोलना: जब पानी उबलने लगे, तो इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण (पाउडर)
डालना शुरू करें और इसे लगातार हिलाते रहें ।
संतृप्त घोल बनाना: कॉपर सल्फेट का चूर्ण तब तक मिलाते रहें जब तक कि और
अधिक चूर्ण घोलना संभव न हो (अर्थात जब घोल संतृप्त हो जाए) ।
छानना: अब इस गरम घोल को एक फिल्टर पेपर की सहायता से छान लें ताकि
अशुद्धियाँ दूर हो जाएं ।
ठंडा करना: घोल को किसी सुरक्षित स्थान पर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसे ठंडा
होते समय बिल्कुल भी हिलाएं-डुलाएं नहीं ।
अवलोकन: कुछ घंटों के बाद, आप देखेंगे कि बीकर की तली में नीले रंग के चमकदार
कॉपर सल्फेट के सुंदर क्रिस्टल बन गए हैं ।
प्रश्न 36. तेल व वसाओं को नालियों में क्यों नहीं बहाना चाहिए?
Why should oils and fats not be released into drains ?
उत्तर: तेल या वसा हल्का होने के कारण जल की सतह पर तैरता रहता है।
इसके कारण वायु जल के अन्दर प्रवेश नहीं कर पाती है। फलस्वरूप ऐसे जल में
रहने वाले जीवों को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती और श्वसन के अभाव में
उनकी मृत्यु हो जाती है।
प्रश्न 37. भौतिक व रासायनिक परिवर्तन में अंतर लिखो?
भौतिक परिवर्तन (Physical Change) |
रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) |
1. इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। (No new substance is formed.) |
1. इसमें एक या अधिक नए गुणों वाले नए पदार्थ बनते हैं। (One or more new substances are formed.) |
2. यह सामान्यतः उत्क्रमणीय (reversble) होता है। जैसे बर्फ का पिघलना (It is generally reversible.) |
2. यह सामान्यतः अनुत्क्रमणीय (irreversible) होता है। जैसे लोहे पर जंग लगना (It is generally irreversible.) |
भाग - घ (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न: 38-42) (प्रत्येक 5 अंक का है)
प्रश्न 38. अपघटक किसे कहते हैं? विभिन प्रकार के अपघटकों के नाम लिखो।
इनका वनो में क्या कार्य है
What are descomposers ? Name different kind of decomposers.
What are their role in forest ?
उत्तर: अपघटक – ऐसे सूक्ष्म जीव जो मृत पेड़-पौधों तथा जन्तुओं एवं इनके अपशिष्टों
का अपघटन करके इन्हें ह्यूमस में परिवर्तित कर देते हैं, अपघटक कहलाते हैं।
उदाहरण – जीवाणु एवं मशरूम अपघटक की श्रेणी में आते हैं।
वन में अपघटक पेड़-पौधों से गिरी पत्तियों, मृत जन्तुओं के शरीरों का अपघटन करके मृदा
की उर्वरा शक्ति बढ़ाते हैं।
प्रश्न 39. पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम (प्रकाश संश्लेषण) का सचित्र वर्णन करो?
उत्तर: हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। यह प्रक्रम सूर्य के
प्रकाश की उपस्थिति में होता है। इस क्रिया में पौधे मृदा से अवशोषित जल तथा वायुमण्डल
से ली गई कार्बन डाइऑक्साइड CO2 द्वारा क्लोरोफिल की सहायता से अपना भोजन
(कार्बोहाइड्रेट) स्वयं बनाते हैं। इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है।
इस प्रक्रिया को निम्न समीकरण द्वारा दर्शाया जाता है-
प्रश्न 40. गति क्या है? आवर्ती गति व सरल रेखीय गति का वर्णन करो तथा प्रत्येक का
एक-एक उदाहरण लिखो ।
What is motion ? Describe periodic motion and rectilinear motion
with one example each.
उत्तर: समय के साथ किसी वस्तु की स्थिति में होने वाले परिवर्तन को गति कहते हैं ।
किसी वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी को तय करने में लिये गये समय से विभाजित करने पर
उसकी गति प्राप्त हो जाती है।
आवर्ती गति (Periodic Motion):
वह गति जो एक निश्चित समय अंतराल के बाद खुद को दोहराती है, उसे आवर्ती गति कहते हैं।
उदाहरण: घड़ी के पेंडुलम (लोलक) की गति या झूले की गति ।
सरल रेखीय गति (Rectilinear Motion) :
जब कोई वस्तु एक सीधी रेखा या सीधे मार्ग पर गति करती है, तो उसे सरल रेखीय गति कहते हैं
उदाहरण: सीधी सड़क पर चलती हुई कार या मार्च पास्ट करते सैनिकों की गति ।
प्रश्न 41. विद्युत परिपथ किसे कहते है? इसका आरेख बनाकर इसके अवयवों का वर्णन करो।
उत्तर : विद्युत परिपथ (Electric Circuit) :
विद्युत धारा के बहने के बंद मार्ग को विद्युत परिपथ कहते हैं।
विद्युत धारा के प्रवाहित होने के बंद और निरंतर पथ (रास्ते) को विद्युत परिपथ कहते हैं ।
यह
वह मार्ग है जिससे होकर बिजली
के उपकरण (जैसे
बल्ब)
ऊर्जा
प्राप्त करते हैं।
परिपथ के मुख्य अवयवों का वर्णन निम्नलिखित है।
विद्युत परिपथ के निर्माण में निम्नलिखित प्रमुख घटकों (Components) का उपयोग किया जाता है:
विद्युत सेल या बैटरी: यह परिपथ में विद्युत धारा का स्रोत होता है।
सेल के दो टर्मिनल होते हैं—धनात्मक (+) और ऋणात्मक (-) ।
स्विच (Switch): स्विच का कार्य परिपथ को 'चालू' (ON) या 'बंद' (OFF) करना है।
जब स्विच ON होता है, तो परिपथ पूरा हो जाता है और धारा बहने लगती है ।
विद्युत बल्ब: यह वह उपकरण है जो विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
जब परिपथ पूरा होता है, तो बल्ब का तंतु (filament) चमकने लगता है ।
संयोजक तार (Connecting Wires): ये ताँबे या अन्य धातु के तार होते हैं जो बैटरी,
स्विच और बल्ब को आपस में जोड़ते हैं ताकि विद्युत धारा का प्रवाह हो सके ।
अवयव: इसमें सेल (स्रोत), स्विच (नियंत्रक), बल्ब (उपकरण) और जोड़ने वाले तार शामिल होते हैं।
प्रश्न 42. मानव श्वसन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए और उसका वर्णन कीजिए।
Draw a labeled diagram of the human respiratory system and describe it
उत्तर : मानव पाचन तंत्र का नामांकित चित्र
मानव पाचन तंत्र: वे सभी अंग जो पाचन क्रिया में भाग लेते हैं, सामूहिक रूप से पाचन तंत्र बनाते हैं। मानव पाचन तंत्र जिसमें मुख गुहिका, ग्रासनली, आमाशय, यकृत, अग्न्याशय, क्षुद्रांत्र (छोटी आँत), बृहदांत्र (बड़ी आँत) और मलाशय शामिल होते है।
पाचन प्रक्रिया:
मुख: मुख गुहा में भोजन का अन्तर्ग्रहण किया जाता है तथा दाँतों द्वारा भोजन को चबाया जाता है। मुख गुहा में स्रावित लार भोजन को लसलसा बनाती है तथा भोजन की कुछ मण्ड को शर्करा में बदलती है। लार में मौजूद एमाइलेज एंजाइम स्टार्च को शर्करा में तोड़ना शुरू करता है।
मुख गुहिका: वह स्थान जहाँ से भोजन का अन्तर्ग्रहण होता है, मुख कहलाता है तथा मुख के पीछे का भाग गुहिका कहलाता है।
ग्रासनली : मुख गुहिका पीछे की ओर एक नली में खुलती है जिसे ग्रास नली कहते हैं।
आमाशय : ग्रासनली के पीछे थैली जैसी रचना जिसमें भोजन कुछ घंटे ठहरता है। इसमें भोजन का मंथन , हाइड्रोक्लोरिक अम्ल जीवाणुओं को मारता है और प्रोटीन का आंशिक पाचन शुरू होता है।
क्षुद्रान्त्र (छोटी आँत): यह पाचन का मुख्य स्थल है। यहाँ यकृत से पित्त रस (वसा का पाचन), अग्न्याशय से अग्न्याशयी रस (कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन का पाचन) और आँत की दीवार से आंत रस मिलता है। यहाँ भोजन का पूर्ण पाचन और अवशोषण होता है।
बृहदांत्र (बड़ी आँत): वृहदांत्र में कोई पाचन क्रिया नहीं होती परन्तु इसमें जल का अवशोषण अवश्य होता है। वहदांत्र में अपचित भोजन आता है जिसे मलाशय में धकेल दिया जाता है। मलाशय से अपचित भोजन (मल) को समय-समय पर गुदा द्वार से बाहर निकाल दिया जाता है।
मलाशय : आहार नाल का अन्तिम थैली समान भाग जिसमें मल एकत्र रहता है तथा जो गुदा द्वार द्वारा बाहर की ओर खुलता है।

No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.