Navbar

Sunday, May 31, 2026

कक्षा 8th विषय: विज्ञान Monthly Test -3 स्वास्थ्य: एक अमूल्य निधि

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 8th विषय: विज्ञान Test -3 स्वास्थ्य: एक अमूल्य निधि

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................

समय: 30 मिनट मासिक टेस्ट (Monthly Test) कुल अंक: 20

सामान्य निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय (MCQs) हैं, प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न 6 से 11 तक रिक्त स्थान, सही/गलत और लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।प्रश्न 12 के लिए 3 अंक निर्धारित हैं और इसमें दो विकल्प दिए गए हैं।

खंड '' (बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) - 1 अंक प्रत्येक) (5 × 1 = 5 अंक)

सही विकल्प का चयन करें:

प्रश्न 1: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार स्वास्थ्य की सही परिभाषा क्या है?

() केवल शरीर में किसी रोग का न होना। (

(ख) पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति।

() केवल नियमित रूप से व्यायाम और योग करना।

() केवल अस्पताल न जाने की आवश्यकता होना।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग 'असंचरणीय रोग' (Non-communicable disease)  

का उदाहरण है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता?

() डेंगू                                    () टाइफॉइड  

() मधुमेह (Diabetes)           () कोविड-19

प्रश्न 3. मलेरिया और डेंगू ज्वर जैसे रोगों को फैलाने वाले मच्छरों और मक्खियों जैसे जीवों को क्या 

कहा जाता है?

() रोगजनक (Pathogen)                          () रोगवाहक / वेक्टर (Vector)

() परजीवी (Parasite)                               () प्रतिजैविक (Antibiotic)

प्रश्न 4. बच्चों में स्क्रीन टाइम (मोबाइल, कंप्यूटर आदि देखना) अत्यधिक बढ़ने से निम्नलिखित 

में से कौन-सी समस्या हो सकती है?

() शुष्क नेत्र रोग और अनिद्रा                         () केवल तीव्र स्मरण शक्ति

() केवल शरीर में रक्त की वृद्धि                        () संक्रामक रोगों से पूर्ण सुरक्षा

प्रश्न 5. पेनिसिलिन नामक प्रथम प्रतिजैविक (Antibiotic) की खोज वर्ष 1928 में किस 

वैज्ञानिक ने की थी?

() एडवर्ड जेनर                         () अलेक्जेंडर फ्लेमिंग

() कमल रणदिवे                     () महाराज किशन भान

भाग '' - रिक्त स्थान और सही/गलत [प्रत्येक 2 अंक]

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

() हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की प्राकृतिक क्षमता को ..................... कहते हैं।

() आयुर्वेद के अनुसार शरीर, मन और ......................... का संतुलन ही सच्चा स्वास्थ्य है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित कथनों के सामने 'सही' अथवा 'गलत' लिखिए:

() प्रतिजैविक (Antibiotics) औषधियाँ जीवाणु, विषाणु और प्रोटोजोआ से होने वाले सभी 

प्रकार के रोगों के उपचार में समान रूप से प्रभावी होती हैं। (........... )

() टीकों (Vaccines) का मुख्य उद्देश्य रोगों का निवारण/रोकथाम करना है, न कि पहले से 

बीमार व्यक्ति का चिकित्सा या उपचार करना। (........... )

भाग '' - लघु उत्तरीय प्रश्न [प्रत्येक 2 अंक]

प्रश्न 8. 'लक्षण' (Symptoms) और 'संकेत' (Signs) में क्या अंतर होता है? अध्याय के 

आधार पर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 9. वायु प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करता है? शहरों में वाहनों और कारखानों

से होने वाले प्रदूषण के कारण होने वाली किन्हीं दो स्वास्थ्य समस्याओं के नाम लिखिए।

प्रश्न 10. संक्रामक या संचरणीय रोग हमारे शरीर में किन माध्यमों से प्रवेश कर सकते हैं

किन्हीं दो माध्यमों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 11. प्रतिजैविक प्रतिरोध (Antibiotic Resistance) क्या है? इसका मुख्य कारण क्या है?

भाग '' - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न [3 अंक]

निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए-

प्रश्न 12. चेचक के टीके की खोज का इतिहास क्या है? वैज्ञानिक एडवर्ड जेनर ने ग्वालिनों  

(Milkmaids) में ऐसा क्या अवलोकन किया जिससे उन्हें इस प्रथम टीके को बनाने की 

परिकल्पना मिली? विस्तार से समझाइए।

                                     अथवा

प्रश्न 12. एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए हमें अपनी दैनिक आदतों में क्या-क्या सुधार 

करने चाहिए? अध्याय में दिए गए 'आहार मंत्र' और 'स्वस्थ रहने के उपायों' के आधार पर कम 

से कम तीन बिंदुओं में व्याख्या कीजिए। 

Solution : 

कक्षा 8th विषय: विज्ञान Test -3 स्वास्थ्य: एक अमूल्य निधि 

 प्रश्न 1: (ख) 

 प्रश्न 2: (ग) 

 प्रश्न 3: (ख) 

 प्रश्न 4: (क) 

 प्रश्न 5: (ख)

 

 प्रश्न 6: (क) प्रतिरक्षा (Immunity), (ख) परिवेश/पर्यावरण 

 प्रश्न 7: (क) गलत (केवल जीवाणुओं पर प्रभावी), (ख) सही

प्रश्न 8: लक्षण वह है जिसे हम स्वयं महसूस करते हैं (जैसे दर्द या थकान)। संकेत वह है जिसे मापा 
या देखा जा सकता है (जैसे थर्मामीटर से बुखार/तापमान मापना)।
प्रश्न 9: दूषित वायु फेफड़ों को प्रभावित करती है। समस्याएँ: खाँसी, अस्थमा (दमा)।
प्रश्न 10: श्वास लेते समय वायु से, दूषित पेयजल या भोजन से, और प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष संपर्क या कीटों द्वारा।
प्रश्न 11: जब जीवाणु दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधी हो जाते हैं और जीवित रहकर संख्या बढ़ाते हैं। कारण: बिना डॉक्टर की सलाह के या अधूरी खुराक में एंटीबायोटिक्स का अनुचित उपयोग।
प्रश्न 12 (अ): जेनर ने देखा कि जिन्हें गौशीतला (काउपॉक्स) हुआ, उन्हें घातक चेचक नहीं हुआ। उन्होंने इसका तरल लड़के में डाला और पाया कि वह चेचक के प्रति सुरक्षित हो गया।
 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.