सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।
विद्यार्थी नाम------------------- रोल. न.-----------------
कक्षा 7 विज्ञान – अर्ध-वार्षिक आकलन सितंबर 2025
Class – 7
विषय - विज्ञान (Science)
समय: 2.30 घंटे कुल अंक: 80
-----------------------------------------------------------------------------
निर्देश: 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
2. प्रश्न संख्या 1 से 25 तक प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। प्रश्न संख्या 26 से 31 तक प्रत्येक प्रश्न दो अंक, प्रश्न संख्या 32 से 37 तक प्रत्येक प्रश्न तीन अंक तथा प्रश्न संख्या 38 से 42 तक प्रत्येक प्रश्न पांच अंक का है।
Instructions:
1. All questions are compulsory.
2. Questions 1 to 25 carry one mark each, 26 to 31 carry two marks each, 32 to 37 carry three marks each and 38 to 42 carry five marks each.
………………………………………………………………………………………………..
(1-20) सही उत्तर पर ( ) का निशान लगाएँ। (1-20) Mark ( ) on the correct answer.
खंड क (एक अंकीय प्रश्न) | Section A (1 Mark Questions)
प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन-सा जीव एक पीत, दुर्बल तने वाला परजीवी है? Which of the following organism is a parasitic plant with a yellow, slender and branched stem?
(क) नीम / Neem
(ख) अमरबेल / Cuscuta
(ग) पीपल / Peepal
(घ) घटपर्णी / pitcher plant
उत्तर: (ख) अमरबेल / Cuscuta
प्रश्न 2: दीर्घरोम पाए जाते हैं - Villi are found in -
(क) आमाशय में / stomach
(ख) यकृत में / liver
(ग) क्षुद्रांत्र में / small intestine
(घ) बृहदांत्र में / large intestine
उत्तर: (ग) क्षुद्रांत्र में / small intestine
प्रश्न 3: पत्तियों में गैसों का आदान - प्रदान किसके द्वारा होता है? The pores through which leaves exchange gases are-
(क) रंध्र / Stomata (ख) तना / stem (ग) फ्लोएम / phloem (घ) उपरोक्त में से कोई नहीं / none of above
उत्तर: (क) रंध्र / Stomata
प्रश्न 4: लिटमस किस स्रोत से प्राप्त होता है? From where is litmus extracted?
(क) हल्दी / turmeric
(ख) लाइकेन / lichens
(ग) चुकंदर / beetroot
(घ) गुड़हल / china rose
उत्तर: (ख) लाइकेन / lichens
प्रश्न 5: यदि किसी रंगहीन विलयन में लिटमस विलयन मिलने से उसका रंग लाल हो जाए, तो विलयन की प्रकृति कैसी होगी? If a colourless solution turns red on adding litmus solution to it, then the nature of the solution must be
(क) क्षारीय / basic
(ख) उदासीन / neutral
(ग) अम्लीय / acidic
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं / none of the above
उत्तर: (ग) अम्लीय / acidic
प्रश्न 6: मैग्नीशियम (Mg) + ऑक्सीजन (O2) ⟶ ? Magnesium (Mg) + Oxygen (O2) ⟶ ?
(क) मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) / Magnesium oxide
(ख) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड (Mg(OH)2) / Magnesium hydroxide
(ग) कोई अभिक्रिया नहीं / no reaction
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं / none of the above
उत्तर: (क) मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) / Magnesium oxide
प्रश्न 7: जंग लगने के लिए आवश्यक है - Essential condition for rusting is-
(क) नमी / moisture
(ख) ऑक्सीजन / oxygen
(ग) नमी व ऑक्सीजन दोनों / both moisture and oxygen
(घ) कार्बन डाइऑक्साइड / carbon dioxide
उत्तर: (ग) नमी व ऑक्सीजन दोनों / both moisture and oxygen
प्रश्न 8: कवक में कौन-सी पोषण प्रणाली पाई जाती है? Which mode of nutrition is found in fungi?
(क) मृतजीवी / saprophytic
(ख) परजीवी / parasitic
(ग) स्वपोषी / autotrophic
(घ) कीटभक्षी / insectivorous
उत्तर: (क) मृतजीवी / saprophytic
प्रश्न 9: निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ अम्ल-क्षारक का सूचक नहीं है - Which of the following is not an acid-base indicator -
(क) लिटमस / litmus
(ख) गुड़हल / china rose
(ग) चीनी / sugar
(घ) हल्दी / turmeric
उत्तर: (ग) चीनी / sugar
प्रश्न : 10. डॉक्टरी थर्मामीटर में किंक का उद्देश्य क्या है?
Question: 10 What is the purpose of the kink in a clinical thermometer?
(क) पारे को बहुत अधिक बढ़ने से रोकने के लिए/To prevent mercury from rising too high
(ख) पारे को वापस गिरने से रोकने के लिए / To prevent mercury from falling back.
(ग) थर्मामीटर को सीधा रखने के लिए/To keep the thermometer straight.
(घ) रीडिंग की सटीकता बढ़ाने के लिए/To increase the accuracy of the reading
उत्तर: (ख) पारे को वापस गिरने से रोकने के लिए / To prevent mercury from falling back.
प्रश्न : 11. 30°C के एक लीटर पानी को 50°C के एक लीटर पानी में मिलाया जाता है। मिश्रण का तापमान होगा? One liter of water at 30°C is mixed with one liter of water at 50°C. The temperature of the mixture will be ?
(क) 800 C
(ख) 50 डिग्री से अधिक लेकिन 80 डिग्री से कम/More than 50 degrees but less than 80 degrees
(ग) 200 C
(घ) 300 C और 500 C के बीच/between 300 C and 500 C
उत्तर: (घ) 300 C और 500 C के बीच//between 300 C and 500 C
प्रश्न : 12. पादपों द्वारा प्रकाश संश्लेषण में कौन सी गैस निर्मुक्त होती है?
What gas is released by plants during photosynthesis?
(क) कार्बन डाइऑक्साइड / Carbon dioxide (ख) नाइट्रोजन/ Nitrogen
(ग) ऑक्सीजन/Oxygen (घ) हाइड्रोजन/ Hydrogen
उत्तर: (ग) ऑक्सीजन/Oxygen
प्रश्न : 13. निम्नलिखित में से किस जीव में अवायवीय श्वसन होता है?
Anaerobic respiration occurs in which of the organism?
(क) गाय/ Cow (ख) मछली / Fish (ग) मानव /Human (घ) यीस्ट/Yeast
उत्तर: (घ) यीस्ट/Yeast
प्रश्न : 14. प्रायः प्रयोगशाला थर्मामीटर का परिसर होता है-
The range of laboratory thermometer is:
(क) -100 C से 1100 C / -100 C to 1100 C (ख) 100 C से 1000 C / 100 C to 1000 C
(ग) 1000 C से 1500 C / 1000 C to 1500 C (घ) 00 C से 1000 C / 00 C to 1000 C
उत्तर: (क) -100 C से 1100 C / -100 C to 1100 C
प्रश्न : 15. निम्नलिखित में से ऊष्मा का सुचालक है-
Which of the following is a good conductor of heat?
(क) कांच/ Paper (ख) प्लास्टिक / Plastic (ग) ताँबा/ copper (घ) कागज /Glass
उत्तर: (ग) ताँबा/ Copper
प्रश्न : 16. तापमान मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?
Question: Which device is used to measure the temperature?
(क) तापमापी/Thermometer (ख) स्टेथोस्कोप/ Stethoscope
(ग) सूचक/ Indicator (घ) उपरोक्त में से कोई/ Any of the above
उत्तर: (क) तापमापी/thermometer
प्रश्न : 17. तिलचट्टों में वायु शरीर में प्रवेश करती है-
Question: In cockroaches, air enters the body through-
(क) फेफड़े / lungs (ख) क्लोमों द्वारा / gills
(ग) श्वास रंध्रों द्वारा/Spiracles (घ) त्वचा द्वारा / Skin
उत्तर: (ग) श्वास रंध्रों द्वारा/spiracles
प्रश्न : 18. खाने के सोडे का रासायनिक नाम है -
Chemical name of baking soda is –
(क) सोडियम क्लोराइड/ Sodium chloride
(ख) सोडियम हाइड्रॉक्साइड / sodium hydroxide
(ग) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट/sodium hydrogen carbonate (NaHCO3 )
(घ) ये सभी/ all of these
उत्तर: (ग) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट/sodium hydrogen carbonate (NaHCO3 )
प्रश्न : 19. दही में पाए जाने वाले अम्ल का नाम है - The acid found in curd is –
(क) लैक्टिक अम्ल / lactic acid (ख) सिट्रिक अम्ल/ Citric acid
(ग) टार्टरिक अम्ल/ Tartaric acid (घ) फॉर्मिक अम्ल/ Formic acid
उत्तर: (क) लैक्टिक अम्ल/lactic acid
प्रश्न : 20. क्षारीय मृदा का उपचार करने के लिए क्या उपयोग किया जा सकता है -
What can be used to treat basicity of soil –
(क) कैल्शियम ऑक्साइड/ calcium oxide
(ख) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड/ calcium hydroxide
(ग) कंपोस्ट खाद/organic manure
(घ) नमक/ salt
उत्तर: (ग) कंपोस्ट खाद/organic manure
(क्षारीय मिट्टी को उदासीन करने के लिए अम्लीय या कार्बनिक पदार्थ की आवश्यकता होती है। जैविक खाद विघटित होकर अम्ल छोड़ती है, जिससे क्षारीयता कम करने में मदद मिलती है। अम्लीय मिट्टी के उपचार के लिए चूना CaO Calcium Oxide या Ca(OH)2 Calcium hydroxide का उपयोग किया जाता है।)
(21-25) निर्देशानुसार करें (सत्य/असत्य) (21-25) Do as directed Questions (True/False)
प्रश्न : 21. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत है। (सत्य / असत्य)
Liver is largest gland of human body. (True/False)
उत्तर: सत्य/True
प्रश्न : 22. लोहे को जंग लगना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य / असत्य)
Rusting of iron is a chemical change. (True/False)
उत्तर: सत्य/True
प्रश्न : 23. पत्तियों का हरा रंग ऑक्सीजन उपस्थिति के कारण होता है। (सत्य / असत्य)
The green colour of leaves is due to presence of oxygen. (True/False)
उत्तर: असत्य/False
प्रश्न : 24. कीटों को पड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का एक उदाहरण लिखिए।
Write one example of a plant which traps and feeds on insects.
उत्तर: घटपर्णी /Pitcher plant
प्रश्न : 25. किसी सामान्य व्यस्क व्यक्ति की विश्राम अवस्था में औसत श्वसन दर प्रति मिनट होती है।
Normal range of breathing rate in an average adult person at rest is ______ per minute.
उत्तर: किसी वयस्क व्यक्ति की विश्राम अवस्था में औसत श्वास दर 12 से 20 श्वास प्रति मिनट होती है।
(26-31) प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (26-31) Each question carries 2 marks.
इन प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में लिखें। Write answer in 20-30 words.
प्रश्न : 26. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाए की पादप भोजन के मूलभूत स्रोत हैं।
Show with the help of a flow chart that plants are the ultimate source of food.
उत्तर:
उत्तर:
प्रवाह
चित्र-
- घास सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में भोजन बनाती है।
- घास को टिड्डा खाता है।
- टिड्डे को मेढ़क खाता है।
- मेढ़क को सर्प खाता है।
- सर्प को बाज खाता है।
यह प्रवाह चित्र स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कैसे सभी खाद्य श्रृंखलाएं पादपों से शुरू होती हैं, जो
सूर्य की ऊर्जा को ग्रहण कर उसे रासायनिक ऊर्जा में बदलते हैं जिसे अन्य जीव उपयोग कर
सकते हैं
प्रश्न : 27. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में इस मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र
अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है?
Discuss why wearing more layers of clothing during winters keeps us warmer
than wearing just one thick piece of clothing.
उत्तर: कपड़ों की कई परतें अपने बीच हवा के छोटे-छोटे थैलों को फँसा लेती हैं। हवा ऊष्मा की
बहुत खराब सुचालक (कुचालक) होती है। हवा की ये फँसी हुई परतें शरीर की गर्मी को आसपास
के वातावरण में जाने से रोकती हैं, इस प्रकार एक मोटे कपड़े की तुलना में ज़्यादा गर्मी प्रदान
करती हैं।
प्रश्न : 28. रासायनिक परिवर्तन क्या होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
What are chemical changes? Explain with example.
उत्तर: रासायनिक परिवर्तन वह परिवर्तन है जिसमें एक या एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं। ये
परिवर्तन सामान्यतः अपरिवर्तनीय होते हैं।
उदाहरण: लोहे में जंग लगना। लोहा, ऑक्सीजन और जल के साथ अभिक्रिया करके एक बिल्कुल
नया पदार्थ बनाता है जिसे आयरन ऑक्साइड (जंग) कहते हैं। लोहे और जंग के रासायनिक गुण
अलग-अलग होते हैं।
प्रश्न : 29. निम्नलिखित जीवों के श्वसन अंग का नाम लिखिए -
(i) मछली / fish
(ii) केंचुआ/ earthworm
उत्तर: (i) मछली (Fish): गलफड़े (Gills)
(ii) केंचुआ (Earthworm): त्वचा (Moist Skin)
प्रश्न 30. यदि किसी विलयन में डुबोने पर नीला लिटमस नीला ही रहता है तो इस विलयन की
प्रकृति क्या हो सकती है?
उत्तर: यदि नीला लिटमस पत्र किसी विलयन में डुबोने पर नीला ही रहता है, तो विलयन की
प्रकृति या तो क्षारीय (Basic) होगी या उदासीन (Neutral) होगी।
- क्षार नीले लिटमस को नीला ही रखते हैं।
- उदासीन विलयन (जैसे पानी) लिटमस के रंग में कोई परिवर्तन नहीं करते हैं।
प्रश्न 31.उदासीनीकरण क्या होता है?
उत्तर: उदासीनीकरण वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें कोई अम्ल (Acid) किसी क्षार (Base)
के साथ अभिक्रिया करके लवण (Salt) और जल (Water) का निर्माण करता है । इस प्रक्रिया में
ऊष्मा (Heat) भी उत्सर्जित होती है। यह अभिक्रिया अम्ल और क्षार दोनों के गुणों को समाप्त कर
देती है।
अम्ल + क्षारक → लवण + जल (ऊर्जा निर्मुक्त होती है।)
अथवा
अम्ल तथा क्षारक के बीच होने वाली क्रिया को उदासीनीकरण कहते हैं। इस क्रिया में ऊष्मा निर्मुक्त होने के साथ-साथ लवण और जल भी निर्मित होते हैं। यह अभिक्रिया अम्ल और क्षार दोनों के गुणों को समाप्त कर देती है।
अम्ल + क्षारक → लवण + जल (ऊर्जा निर्मुक्त होती है।)
जब हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड की क्रिया कराई जाती है तो सोडियम क्लोराइड एवं जल बनता है साथ ही ऊष्मा निकलती है।
(32-37) प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। (32-37) Each question carries 3 marks.
इन प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखें। Write answer in 30-40 words.
प्रश्न 32. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें ।
गद्यांश: रवि को जल्दी-जल्दी खाना खाने से पेट में दर्द होने लगा। डॉक्टर ने बताया कि ठीक से चबाने से पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि खाना ग्रासनली, आमाशय, छोटी आंत और बड़ी आंत से कैसे गुजरता है और छोटी आंत में पोषक तत्व कैसे अवशोषित होते हैं।
Passage: Ravi had stomach pain after eating food too quickly. The doctor explained that improper chewing can disturb digestion. The doctor also talked about how food passes through the esophagus, stomach, small intestine, and large intestine, and how nutrients are absorbed in the small intestine.
प्रश्न: (i). कौन-सा अंग सीधे ग्रासनली से भोजन प्राप्त करता है?
Which organ receives food directly from the oesophagus?)
उत्तर: आमाशय (Stomach).
(i) वह अंग जो ग्रासनली (oesophagus) से सीधे भोजन प्राप्त करता है, आमाशय (Stomach) है।
प्रश्न: (ii) . पाचन में छोटी आँत का क्या कार्य है?
What is the function of the small intestine in digestion?
उत्तर: भोजन में उपस्थित पोषक तत्वों का अवशोषण मुख्य रूप से छोटी आँत (Small Intestine) में होता है। छोटी आँत की अंदरूनी दीवारों पर मौजूद दीर्घरोम (villi) अवशोषण के लिए सतह क्षेत्र को बढ़ा देते हैं और इसकी दीवारों में मौजूद रसांकुर (villi) पचे हुए पोषक तत्वों (जैसे ग्लूकोज, अमीनो अम्ल) का अवशोषण करके रक्त में भेजते हैं। छोटी आँत भोजन के पूर्ण पाचन का स्थान है। यह यकृत और अग्न्याशय से पाचक रस प्राप्त करती है,
or (अथवा)
(ii) पाचन में छोटी आँत (Small Intestine) के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:
- पूर्ण पाचन: यह वह स्थान है जहाँ भोजन का पूर्ण पाचन होता है। यकृत (liver) से पित्त रस और अग्न्याशय (pancreas) से अग्नाशयी रस इसमें छोड़ा जाता है, जो जटिल खाद्य पदार्थों को सरल पदार्थों में तोड़ने में मदद करता है।
- अवशोषण: पचे हुए भोजन जैसे ग्लूकोज, अमीनो अम्ल, और वसा अम्ल का अवशोषण छोटी आँत की दीवारों में मौजूद रक्त वाहिकाओं द्वारा किया जाता है। इसकी आंतरिक सतह पर रसांकुर (villi) होते हैं जो अवशोषण के लिए सतह क्षेत्र को बढ़ा देते हैं।
प्रश्न: (iii).जल का अवशोषण मुख्यतः किस अंग द्वारा होता है?
Water is mainly absorbed by which organ?
उत्तर: बड़ी आँत (Large Intestine).
(iii) जल का अवशोषण मुख्यतः बड़ी आँत (Large Intestine) द्वारा होता है।
प्रश्न 33: कुछ प्रक्रम ऐसे होते हैं जिनमें भौतिक और रासायनिक दोनों परिवर्तन होते हैं। इस कथन की किसी उदाहरण की सहायता से व्याख्या कीजिए।
There are some processes in which both physical and chemical changes take place. Explain this statement with the help of an example.
उत्तर 33: भौतिक परिवर्तन: इसमें पदार्थ के आकार, रंग, अवस्था (ठोस, द्रव, गैस) आदि जैसे भौतिक गुणों में बदलाव होता है, लेकिन कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। यह परिवर्तन प्रायः उत्क्रमणीय (reversible) होता है।
रासायनिक परिवर्तन: इसमें पदार्थ के रासायनिक संघटन में बदलाव आता है और एक या एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं। यह परिवर्तन प्रायः अनुत्क्रमणीय (irreversible) होता है।
उदाहरण: मोमबत्ती का जलना (Burning of a Candle) इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
मोमबत्ती के जलने की प्रक्रिया में दोनों परिवर्तन होते हैं:
भौतिक परिवर्तन: मोम का पिघलकर द्रव बनना और फिर वाष्प बनना एक भौतिक परिवर्तन है (केवल अवस्था बदलती है)।
रासायनिक परिवर्तन: मोम का वाष्प हवा की ऑक्सीजन के साथ मिलकर जलता है और कार्बन डाइऑक्साइड , जल वाष्प और ऊष्मा जैसे नए पदार्थ बनाता है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है।
अथवा
उत्तर 33: ऐसे कई प्रक्रम (processes) हैं जिनमें भौतिक (Physical) और रासायनिक (Chemical) दोनों परिवर्तन एक साथ होते हैं।
भौतिक परिवर्तन: इसमें पदार्थ के आकार, रंग, अवस्था (ठोस, द्रव, गैस) आदि जैसे भौतिक गुणों में बदलाव होता है, लेकिन कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। यह परिवर्तन प्रायः उत्क्रमणीय (reversible) होता है।
रासायनिक परिवर्तन: इसमें पदार्थ के रासायनिक संघटन में बदलाव आता है और एक या एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं। यह परिवर्तन प्रायः अनुत्क्रमणीय (irreversible) होता है।
उदाहरण: मोमबत्ती का जलना (Burning of a Candle) इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
मोमबत्ती के जलने की प्रक्रिया में दोनों परिवर्तन होते हैं:
1. भौतिक परिवर्तन: जब मोमबत्ती जलती है, तो मोम (wax) पिघलकर द्रव रूप में बदल जाता है। यह अवस्था परिवर्तन एक भौतिक परिवर्तन है। पिघला हुआ मोम वाष्पीकृत होकर लौ के पास जाता है। यह भी भौतिक परिवर्तन है।
2. रासायनिक परिवर्तन: लौ के पास मोम का वाष्प जलता है। जलने की यह प्रक्रिया एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि मोम के हाइड्रोकार्बन हवा की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), जल वाष्प (H2O) और ऊष्मा व प्रकाश जैसे नए पदार्थ बनाते हैं।
इस प्रकार, मोम का पिघलना और वाष्पीकरण भौतिक परिवर्तन है, जबकि मोम के वाष्प का जलकर नए उत्पाद बनाना रासायनिक परिवर्तन है।
प्रश्न 34: अम्लों और क्षारकों के बीच भिन्नताएँ लिखिए।
Differentiate between acids and bases.
उत्तर 34: अम्लों और क्षारकों में अन्तर-
-
अम्ल
क्षारक
(i) अम्ल स्वाद में खट्टे होते हैं।
क्षार स्वाद में कड़वे होते हैं।
(ii) ये नीले लिटमस पत्र को लाल कर देते हैं।
ये लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं।
प्रश्न 35: समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है?
35. Explain why burning wood and cutting it into smaller pieces are considered two different types of changes.
उत्तर : लकड़ी का जलना और उसे छोटे टुकड़ों में काटना दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन हैं, जिन्हें रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) और भौतिक परिवर्तन (Physical Change) कहते हैं।
1. लकड़ी का जलना रासायनिक परिवर्तन हैं क्योंकि जलने पर, लकड़ी ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड, राख, जल वाष्प और ऊष्मा जैसे नए पदार्थ बनाती है। यह एक स्थायी परिवर्तन है।
2.. लकड़ी को छोटे टुकड़ों में काटना भौतिक परिवर्तन है क्योंकि काटने पर, लकड़ी की रासायनिक संरचना वैसी ही रहती है, केवल उसका आकार और आकृति बदलती है। कोई नया पदार्थ नहीं बनता है।
प्रश्न 36. समुद्र समीर को चित्र की सहायता से समझाइए।
36. Explain sea breeze with the help of a diagram.
उत्तर : समुद्र समीर (Sea Breeze) दिन के समय तटीय क्षेत्रों में समुद्र से ज़मीन की ओर चलने वाली हवा है।
दिन के समय, सूर्य की रोशनी से ज़मीन (स्थल) समुद्र के पानी की तुलना में तेजी से गर्म होती है। ज़मीन के
ऊपर की हवा भी गर्म हो जाती है और ऊपर उठती है। गर्म हवा हल्की होती है, जिससे ज़मीन के ऊपर एक
निम्न दाब (low pressure) का क्षेत्र बन जाता है। समुद्र का पानी धीरे-धीरे गर्म होता है, इसलिए समुद्र के
ऊपर की हवा ठंडी रहती है। ठंडी हवा भारी होने के कारण नीचे बैठती है, जिससे समुद्र के ऊपर एक उच्च दाब
(high pressure) का क्षेत्र बनता है। हवा हमेशा उच्च दाब वाले क्षेत्र से निम्न दाब वाले क्षेत्र की ओर चलती
है। इसलिए, समुद्र से ठंडी हवा ज़मीन की ओर बहने लगती है। इसी गति को समुद्र समीर कहते हैं।
प्रश्न
37.
पित्त
कहाँ बनता है?
यह
भोजन के किस घटक के पाचन में
मदद करता है?.
37. Where is bile produced? Which component of food does it help digest?
उत्तर : पित्त (Bile) का निर्माण : पित्त का निर्माण यकृत (Liver) में होता है। यह पित्ताशय (Gallbladder)
में जमा होता है और गाढ़ा होता है, लेकिन इसका उत्पादन यकृत ही करता है।
पाचन में सहायता : पित्त भोजन के वसा (Fats) नामक घटक के पाचन में मदद करता है।
पित्त वसा के बड़े गोलकों को छोटे-छोटे गोलकों में तोड़ने में मदद करता है, इस प्रक्रिया को इमल्सीकरण
(Emulsification) कहते हैं। यह प्रक्रिया वसा को पचाने वाले एंजाइम (Enzyme) के लिए कार्य करना
आसान बना देती है।
(38-42) प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है। (38-42) Each question carries 5 marks.
इन प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में लिखें। Write answer in 50-60 words.
प्रश्न 38: अत्यधिक व्यायाम करने के बाद हमारी पेशियों में ऐंठन क्यों होती है?
Why do our muscles cramp after excessive exercise?
उत्तर 38: अत्यधिक व्यायाम के दौरान, मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसलिए, ऊर्जा के लिए वे अवायवीय श्वसन (Anaerobic Respiration) करती हैं। इस प्रक्रिया में, ग्लूकोज का आंशिक विखंडन होता है और लैक्टिक अम्ल (Lactic Acid) उत्पन्न होता है। यह लैक्टिक अम्ल पेशियों में जमा हो जाता है, जिससे ऐंठन और दर्द होता है।
अथवा
उत्तर 38: अत्यधिक व्यायाम के दौरान, हमारी मांसपेशियों को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यदि ऊर्जा उत्पादन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन (Oxygen) उपलब्ध नहीं होती, तो पेशियाँ अवायवीय रूप से (anaerobically) श्वसन करने लगती हैं। इस प्रक्रिया में, ग्लूकोज का आंशिक विखंडन होता है और एक अपशिष्ट उत्पाद के रूप में लैक्टिक अम्ल (Lactic Acid) जमा हो जाता है। पेशियों में लैक्टिक अम्ल का यह संचय ही ऐंठन (cramp) या दर्द का मुख्य कारण बनता है। सामान्य श्वसन प्रक्रिया बहाल होने पर यह अम्ल धीरे-धीरे हट जाता है।
प्रश्न 39: (a) चिह्नित कीजिए कि ऊष्मा चालन, संवहन और विकिरण द्वारा कहाँ स्थानांतरित हो रही है।
Mark where the heat is being transferred by conduction, by convection and by radiation.
उत्तर 39 (a) : ऊष्मा का स्थानांतरण मुख्यतः तीन तरीकों से होता है, (चालन, संवहन और विकिरण) जिसे आप आमतौर पर किसी बर्तन में पानी गर्म करने के उदाहरण से समझ सकते हैं:
1. चालन (Conduction): ऊष्मा का स्थानांतरण बर्तन के पेंदे से उसके हैंडल तक या बर्नर की लौ से सीधे बर्तन के पेंदे तक होता है (ठोसों में)।
2. संवहन (Convection): ऊष्मा का स्थानांतरण पानी के अंदर होता है—गर्म जल ऊपर उठता है और ठंडा जल नीचे आता है (द्रवों और गैसों में)।
3. विकिरण (Radiation): ऊष्मा का स्थानांतरण लौ से आसपास के वातावरण और आपके हाथों तक बिना किसी माध्यम के होता है (जैसे सूर्य से पृथ्वी तक ऊष्मा)।
अथवा
1.चालन (Conduction): ठोस पदार्थों (जैसे बर्तन के हैंडल) में ऊष्मा का अणुओं के कंपन द्वारा स्थानांतरण।
2. संवहन (Convection): द्रवों या गैसों (जैसे उबलते पानी) में कणों की गति द्वारा ऊष्मा का स्थानांतरण।
3. विकिरण (Radiation): बिना किसी माध्यम के, तरंगों के रूप में ऊष्मा का स्थानांतरण (जैसे आग से या सूर्य से मिलती ऊष्मा)।
(b) ऊष्मा के सुचालक और कुचालक के दो-दो उदाहरण दीजिए।
Give two examples each of conductors and insulators of heat.
उत्तर 39 (b): ऊष्मा के सुचालक (Conductors of Heat) :
सुचालक: वे पदार्थ जो ऊष्मा को आसानी से अपने में से गुज़रने देते हैं ।
जैसे - 1. ताँबा (Copper) , एल्युमीनियम (Aluminium) ।
ऊष्मा के कुचालक (Insulators of Heat) :
कुचालक: वे पदार्थ जो ऊष्मा को आसानी से अपने में से गुज़रने नहीं देते हैं ।
(जैसे बर्तनों के हैंडल बनाने के लिए सामग्री)।
1. लकड़ी (Wood) , प्लास्टिक (Plastic) / वायु (Air)
प्रश्न 40. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
पादपों को प्रोटीन बनाने के लिए सामान्यतः नाइट्रोजन की अधिक आवश्यकता होती है। यद्यपि वायु में
नाइट्रोजन गैस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती है परंतु पादप इसका उपयोग करनें में असमर्थ होते हैं। पौधे
नाइट्रोजन को विलेय के रूप में ही अवशोषित कर सकते हैं। कुछ जीवाणु जो राइजोबियम कहलाते हैं,
वायुमंडलीय नाइट्रोजन को विलेय पदार्थ के रूप में परिवर्तित कर देते हैं। यह चना, मटर, मूंग, सेम तथा अन्य
फलीदार पौधों की जड़ों में रहते हैं तथा उन्हें नाइट्रोजन की आपूर्ति करते हैं।
Read the passage given below and answer the questions that follow.
Plants generally require more nitrogen to make proteins. Although
nitrogen gas is available in abundance in the air, plants are unable to use
it in that form. Plants can absorb nitrogen only in the form of solution.
Some bacteria called Rhizobium convert atmospheric nitrogen into a
soluble form. They live in the roots of gram, pea, green gram, beans, and
other leguminous plants and supply nitrogen to them.
(i) पादपों को नाइट्रोजन की आवश्यकता क्यों होती है? Why do plants need nitrogen?
उत्तर: (I) पादपों को मुख्यतः प्रोटीन (Proteins) बनाने के लिए नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन
उनके विकास, वृद्धि और कई महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक होते हैं।
अथवा
उत्तर: (I) पादपों को मुख्य रूप से प्रोटीन बनाने के लिए नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है, जो उनके विकास
और वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
(ii) राइजोबियम जीवाणु कहाँ रहते हैं? Where do rhizobium bacteria live?
उत्तर:राइजोबियम जीवाणु फलीदार पौधों (Leguminous Plants) की जड़ों की गाँठों (Root Nodules) में रहते हैं। ये पौधे चना (gram), मटर (pea), मूंग (green gram), सेम (beans) आदि होते हैं।
अथवा
उत्तर: राइजोबियम जीवाणु फलीदार पौधों (Leguminous Plants) जैसे चना, मटर, मूंग आदि की जड़ों की गाँठों (Root Nodules) में रहते हैं।
(iii) पौधे नाइट्रोजन को किस रूप में अवशोषित कर सकते हैं?
In what form can plants absorb nitrogen?
उत्तर: पौधे वायुमंडल में उपलब्ध नाइट्रोजन गैस को सीधे उपयोग करने में असमर्थ होते हैं। वे केवल विलय के
रूप में (in the form of solution) घुली हुई नाइट्रोजन को ही अवशोषित कर सकते हैं।
अथवा
उत्तर: पौधे नाइट्रोजन को केवल विलय के रूप में ( यानी, घुलनशील रूप में, in the form of solution)
घुली हुई अवस्था में ही अवशोषित कर सकते हैं।
(iv) इस प्रकार की पोषण प्रणाली क्या कहलाती है?
What is this method of nutrition called?
उत्तर: राइजोबियम जीवाणु और फलीदार पौधों के बीच के इस प्रकार के संबंध को, जिसमें दोनों एक-दूसरे को
लाभ पहुँचाते हैं, सहजीवी पोषण प्रणाली (Symbiotic Nutrition) या सहजीविता कहते हैं।
अथवा
उत्तर: सहजीवी पोषण प्रणाली (Symbiotic Nutrition): इस प्रकार की पोषण प्रणाली को सहजीवी
पोषण प्रणाली (Symbiotic Nutrition) कहते हैं, जहाँ दोनों जीव (जीवाणु और पौधा) एक-दूसरे को लाभ
पहुँचाते हैं।
(v) राइजोबियम जीवाणु फलीदार पौधों के लिए किस प्रकार लाभदायक हैं?
How is rhizobium bacteria beneficial for leguminous plants?
उत्तर: राइजोबियम जीवाणु फलीदार पौधों के लिए बहुत लाभदायक हैं क्योंकि वे वायुमंडलीय नाइट्रोजन गैस
को मिट्टी में विलेय रूप (soluble form) में परिवर्तित कर देते हैं। इस प्रकार, वे पौधों को प्रोटीन बनाने के
लिए आवश्यक नाइट्रोजन की सीधी आपूर्ति करते हैं।
अथवा
उत्तर: राइजोबियम जीवाणु वायुमंडल की नाइट्रोजन गैस को ऐसे विलेय (घुलनशील) यौगिकों में परिवर्तित कर
देते हैं, जिसे पौधे आसानी से अवशोषित करके अपनी प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा कर पाते हैं। इस तरह, वे
पौधों को सीधे नाइट्रोजन की आपूर्ति करते हैं, जिससे उन्हें प्रोटीन बनाने में मदद मिलती है।
प्रश्न 41. वायवीय और अवायवीय श्वसन के बीच समानताएँ और अंतर बताइए।
Write the similarities and differences between aerobic and anaerobic respiration.
उत्तर: समानताएँ-
1.दोनों ही प्रकार के श्वसन में ऊर्जा उत्पन्न होती है।
2. दोनों ही प्रकार के श्वसन में कार्बन डाइऑक्साइड बनती है।
3. दोनों में ही भोज्य पदार्थ समान होते हैं।
अन्तर-
1. वायवीय श्वसन में ऑक्सीजन की उपस्थिति अनिवार्य होती है, जबकि अवायवीय श्वसन में नहीं।
2. वायवीय श्वसन में ग्लूकोस का पूर्ण विखण्डन होता है,जबकि अवायवीय श्वसन में ग्लूकोस का
अपूर्ण विखण्डन होता है।
3. वायवीय श्वसन में अधिक ऊर्जा निर्मुक्त होती है जबकि अवायवीय श्वसन में कम ऊर्जा निर्मुक्त
होती है।
प्रश्न 42. मानव पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
(Draw a labelled diagram of human digestive system.)
उत्तर: मानव पाचन तंत्र के नामांकित चित्र में निम्नलिखित प्रमुख अंग दर्शाए गये है।
1.मुख गुहा (Mouth/Buccal Cavity)
2. ग्रासनली (Oesophagus/Food Pipe)
3. आमाशय (Stomach)
4. यकृत (Liver) - सबसे बड़ी ग्रंथि
5. अग्न्याशय (Pancreas)
6. छोटी आँत (Small Intestine)
7. बड़ी आँत (Large Intestine)
8. मलाशय (Rectum)
9. गुदा (Anus)
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.